बिग ब्रेकिंग–बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सेल्फी और संवाद से जीता दिल; जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…

0
FB_IMG_1782662803333
खबर शेयर करें -

 

रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रविवार को रामनगर स्थित अहाना रिसॉर्ट हेलीपैड पर आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा अंदाज देखने को मिला। हेलीपैड पर बड़ी संख्या में मौजूद बच्चों को देखते ही मुख्यमंत्री सीधे उनके बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने उनके साथ जमकर सेल्फी और ग्रुप फोटो खिंचवाईं तथा खुलकर बातचीत की।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–जनता दरबार में लापरवाही पर आयुक्त का सख्त एक्शन, बोले–आदेशों की अनदेखी करने वाले नहीं बचेंगे...

मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें:  19 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों की आवाज बने ज्येष्ठ प्रमुख संजय, कमिश्नर दीपक रावत को सौंपा ज्ञापन; टेड़ा गांव की दाखिल-खारिज पर जल्द हटेगी रोक...

 

रामनगर पहुंचने पर मंडलायुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

 

बच्चों के साथ आत्मीय मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–केतन हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद और विधायक उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, धक्का-मुक्की के बाद सड़क पर धरना...

 

मुख्यमंत्री के सहज और मिलनसार व्यवहार ने बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी दिल जीत लिया। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रति मुख्यमंत्री की तत्परता ने इस दौरे को यादगार बना दिया।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *