बिग ब्रेकिंग–ऊंचापुल में जाम का कारण बनी इमारतों पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज…

FB_IMG_1772805790064
खबर शेयर करें -

 

 

कठघरिया/ऊंचापुल–हल्द्वानी में ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या बने ऊंचापुल क्षेत्र में शुक्रवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और सिंचाई नहर पर कब्जा कर बनाए गए दो बड़े भवनों को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दीं।

 

 

 

बताया जा रहा है कि नहर की जमीन पर अवैध रूप से दो मंजिला इमारतें खड़ी कर दी गई थीं, जिनमें दर्जनों दुकानें संचालित हो रही थीं। इन इमारतों के कारण सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी प्रभावित हो रहा था और इलाके में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

प्रशासन ने पहले ही इन अतिक्रमणों को चिन्हित कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय सीमा के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने बुलडोज़र कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास और सड़क चौड़ीकरण के कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं इसे हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति न बने। अधिकारियों का कहना है कि शहर में जहां-जहां भी अतिक्रमण से आम जनता को परेशानी हो रही है, वहां आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Ad