बिग ब्रेकिंग–टिहरी झील बना रोमांच का नया केंद्र, वाटर स्पोर्ट्स से बढ़ रही पर्यटन की रफ्तार…

0
FB_IMG_1772791717098
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड–टिहरी झील में आज वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। हिमालय की गोद में बसी यह झील प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ एडवेंचर प्रेमियों के लिए तेजी से एक आकर्षक केंद्र बनती जा रही है।

 

पिछले कुछ वर्षों में टिहरी साहसिक खेलों और वाटर स्पोर्ट्स के उभरते हुए वैश्विक गंतव्य के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। यहां जेट स्की, कायकिंग, बोटिंग, पैरासेलिंग और अन्य एडवेंचर गतिविधियों का आनंद लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड के इस खूबसूरत स्थल को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस विकास का सकारात्मक प्रभाव स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिल रही है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

देवभूमि की गोद में बसा यह अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में विश्व पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *