रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार: जागेश्वर वन विभाग का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, रेंजर पर भी केस दर्ज…

0
1200-675-25705984-thumbnail-16x9-bribecase
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी/नैनीताल। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विजिलेंस अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल (हल्द्वानी) की टीम ने वन विभाग जागेश्वर में तैनात बाबू नवीन नौटियाल को ₹25,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू नवीन नौटियाल पर एक व्यक्ति से कार्य के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी (Forest Ranger) आशुतोष जोशी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। विजिलेंस की जांच में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके चलते उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। टीम अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस मामले में अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है और आम जनता में इससे सकारात्मक संदेश गया है कि रिश्वतखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *