लालकुआं/बिंदुखत्ता–कुमाऊं यूनिवर्सिटी की धमाकेदार जीत, ऑल इंडिया मंच पर दिखाया दम…
लालकुआं–नॉर्थ ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट से शानदार प्रदर्शन करते हुए एमडीयू रोहतक, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, कुमाऊं यूनिवर्सिटी और जीएनडीयू अमृतसर की टीमें ऑल इंडिया स्तर के लिए क्वालिफाई हुईं। देशभर की 16 टीमों के बीच हो रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने अपने पहले ही मैच में शानदार जीत दर्ज कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने शिवाजी यूनिवर्सिटी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 89 रन के लक्ष्य को महज 18 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। टीम की इस जीत ने उनके आत्मविश्वास और तैयारी का शानदार परिचय दिया।
इस जीत में श्रीमती अमृति देवी क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा। टीम की कप्तान लक्ष्मी बसेरा के नेतृत्व में कल्पना वर्मा, वैषाली तुलेरा, प्रिया दानू, मेघा बोहरा, प्रियंशी तोमर और रितु वर्मा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत सुनिश्चित की।
कुमाऊं यूनिवर्सिटी की इस उपलब्धि से बिंदुखत्ता क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासी और खेल प्रेमी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
