डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लालकुआं पुलिस ने 300 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर दबोचा…

IMG-20260225-WA0010
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। जनपद को नशामुक्त बनाने के संकल्प को साकार करते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के कुशल नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

 

 

 

एसएसपी के सख्त निर्देशों पर, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मौ0 रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नं0 14 उजालानगर बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें

 

 

* Avil इंजेक्शन – 150 अदद

* Buprenorphine Injection IP – 150 अदद

(कुल 300 अदद नशीले इंजेक्शन)

 

इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 38/26 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह ये इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। इस आधार पर मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी करते हुए संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

गौरतलब है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

इस सफलता में उ0नि0 शंकर नयाल, कानि0 गणेश गिरी, कानि0 कुवेर राणा, कानि0 सन्तोष विष्ट (एसओजी) तथा कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा (एसओजी) की विशेष भूमिका रही।

 

 

जनपद में नशे के खिलाफ जारी इस सख्त अभियान से स्पष्ट है कि एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है और नशामुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को मजबूत आधार दे रही है।

 

 

Ad Ad