सनकी प्रेमी ने प्रेमिका का काटा गला, दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी

05_11_2023-haridwar_crime_2_23573565
खबर शेयर करें -

हरिद्वार में प्रेम का खौफनाक अंत देखने को मिला जहां एक सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका का गला काट दिया। हरिद्वार के सिडकुल इलाके में सोमवार को एक सनकी प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेमी को मौके से ही दबोच लिया।शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग था, लेकिन हाल ही में अनबन के चलते बातचीत बंद थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।