टनकपुर में हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर…

08_08_2024-elephdeath24_202488_114344
खबर शेयर करें -

टनकपुर। नगर क्षेत्र से लगे जंगल में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। वार्ड संख्या 05, नई बस्ती निवासी एक महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका माधुरी, पत्नी भूपराम, अन्य महिलाओं के साथ जंगल क्षेत्र में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान सेनापानी मार्ग पर दीवान चौकी के समीप अचानक जंगल में मौजूद एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की सहायता से टनकपुर उपजिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

दुखद समाचार फैलते ही अस्पताल परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर सीएम कैंप कार्यालय के अधिकारी, एसडीएम और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

Ad