न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, शपथ के साथ संभाली नई जिम्मेदारी, नैनीताल हाईकोर्ट में हुआ शपथ ग्रहण समारोह, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ…

Screenshot_20261005_164901_Chrome
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में सोमवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही न्यायमूर्ति उपाध्याय ने स्थायी न्यायाधीश के तौर पर अपनी नई जिम्मेदारियां औपचारिक रूप से संभाल लीं।

 

शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट परिसर में आयोजित फुल कोर्ट रेफरेंस के दौरान हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश से न्यायालय की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति मांगकर की। इसके बाद न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की स्थायी नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना पढ़कर सुनाई गई।

यह भी पढ़ें:  दूध से भरा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक ने कूदकर बचाई जान, दो गांव के पास तड़के हुआ हादसा, ज्योलीकोट पुलिस ने खाई में उतरकर घायल चालक को किया रेस्क्यू...

 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की स्थायी नियुक्ति को लेकर भारत सरकार की ओर से जारी पत्र तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। संबंधित अधिसूचना एवं पत्रों को समारोह में पढ़कर सुनाया गया।

 

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और स्थायी न्यायाधीश के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

यह भी पढ़ें:  राज्यसभा की दौड़ में दिनेश आर्या पर BJP का भरोसा, केंद्रीय चुनाव समिति ने दी उम्मीदवारी को मंजूरी, संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और जनसरोकारों की मजबूत आवाज के रूप में दिनेश आर्या के नाम पर लगी मुहर, समर्थकों में खुशी की लहर...

 

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी समारोह के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें:  हरदा के रोड शो से कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी शैलजा ने लिखी चिट्ठी; बोलीं–संगठन से अलग कोई कार्यक्रम पार्टी हित में नहीं...

 

इस अवसर पर न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। हाईकोर्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने के साथ न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय अब उत्तराखंड हाईकोर्ट में नियमित रूप से न्यायिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। समारोह के अंत में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद न्यायालय की कार्यवाही संपन्न हुई।

Ad