Weather Update:- उत्तराखंड में आज दून समेत पर्वतीय जिलों में चलेंगी झोंकेदार हवाएं, बारिश के भी हैं आसार

08_04_2025-uttarakhand_weather_1_23913977_91139136
खबर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज (बुधवार) हल्की बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून समेत पौड़ी और नैनीताल जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

 

 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि झोंकेदार हवाएं और हल्की बारिश होने से गर्मी से राहत मिलेगी। आने वाले दिनों की बात करें तो 12 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं।