कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो होने पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान, कार्रवाई के दिए निर्देश

IMG_20250409_152226
खबर शेयर करें -

बागेश्वर के कपकोट में दो किशोरियों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो पर महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बातचीत करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

वीडियो में दो किशोरियों को चार युवक बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। आयोग अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर व चिंताजनक है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

 

 

उन्हें पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।। दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

 

 

आयोग अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि यह निर्मम वीडियो सोशल मीडिया से तुरंत हटना चाहिए ताकि किशोरियों को भविष्य में पहचान संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों ने इस प्रकार के अपराध को अंजाम देकर और सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर समाज में आपराधिक मानसिकता को बढ़ावा देने का काम किया है।