बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की घोषणा विलोपित होने पर ग्रामीणों का आक्रोश, टूटी पुलिया चौराहे पर सीएम का पुतला दहन…

IMG-20251228-WA0020
खबर शेयर करें -

 

 

 

लालकुआं–बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की घोषणा को विलोपित किए जाने के विरोध में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 को क्षेत्र में जनआक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने टूटी पुलिया चौराहे पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की वर्षों पुरानी मांग को लेकर क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी थी, लेकिन घोषणा विलोपित किए जाने से जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने निर्णय को जनविरोधी बताते हुए सरकार से इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, महामंत्री प्रदीप बथ्याल, हरीश विसौती, देवी दत्त पांडे, मीना कपिल, राजपाल, विजय सामंत, संजय टाकुली, रंजीत मेहरा, गंगा सिंह मेहता, वीरेंद्र कोरंगा, राहुल कोरंगा, सुरेश कोरंगा, लाल सिंह पंडा, गोपाल सिंह कोरंगा, भूपेंद्र सिंह कोरंगा, केदार सिंह कोरंगा, राजू कोरंगा, बलवंत सिंह कोरंगा, मेहपाल सिंह कोरंगा, खीम सिंह मेहता, भवान सिंह राणा, गोविंद सिंह कोरंगा, गोविंद सिंह मेहता, कुशल सिंह पानू, खीम सिंह कोरंगा, मोहन नयाल, बलवंत सिंह रौतेला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा बहाल नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

Ad