बिग ब्रेकिंग–कोटाबाग में घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव–2025 का भव्य आयोजन, ₹114 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास…

नैनीताल–जनपद नैनीताल के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव-2025 विकास, संस्कृति और शिक्षा के समन्वय का भव्य उदाहरण बना। इस अवसर पर ₹114 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हम सभी के प्रेरणास्रोत, ‘भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर कहा गया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और समावेशी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, निःशुल्क एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों, स्मार्ट एवं वर्चुअल कक्षाओं, छात्रवृत्ति योजनाओं, भारत भ्रमण कार्यक्रम तथा कौशल आधारित और स्थानीय संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं भविष्योपयोगी शिक्षा प्रदान की जा रही है।
कार्यक्रम में माननीय लोकसभा सांसद श्री अजय भट्ट जी, माननीय विधायक श्री बंशीधर भगत जी, श्रीमती सरिता आर्या जी, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट जी, श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, माननीय मेयर श्री गजराज बिष्ट जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जी, भाजपा नैनीताल जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस भव्य और सफल आयोजन के लिए घोड़ा लाइब्रेरी की समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महोत्सव ने क्षेत्रीय संस्कृति, शिक्षा और विकास को नई दिशा देने का कार्य किया।
