बिग ब्रेकिंग–SSP नैनीताल की पहल से 206 लोगों को मिला नववर्ष का तोहफा, 33 लाख से अधिक कीमत के गुमशुदा मोबाइल फोन लौटाकर फरियादियों के चेहरों पर आई मुस्कान…

IMG-20251229-WA0032
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल। नववर्ष के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर बड़ी राहत दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में यह उल्लेखनीय कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत लगभग 33.46 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।

 

 

 

माह नवम्बर से दिसम्बर के बीच नैनीताल पुलिस मोबाइल ऐप एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल द्वारा जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) को मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कड़े निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक गणेश सिंह मनोला (प्रभारी मोबाइल ऐप/साइबर सेल) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं द्वारा दिए गए IMEI नंबरों के आधार पर CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण किया।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता के चलते पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के कुल 206 मोबाइल फोन बरामद किए।

 

 

 

 

बरामद मोबाइल फोन का विवरण

 

 

* आईफोन – 02

* सैमसंग – 25

* ओप्पो – 42

* वन प्लस – 14

* रेडमी/रियलमी – 42

* वीवो – 43

* पोको – 08

* अन्य – 30

कुल मोबाइल फोन – 206

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

अनुमानित मूल्य – ₹33,46,200/-

 

अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर सभी फरियादियों ने खुशी जाहिर की और SSP नैनीताल सहित पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

पुलिस टीम

 

 

▪️ निरीक्षक – श्री गणेश सिंह मनोला

▪️ हे0का0 – बलवंत सिंह

▪️ का0 – रामचंद्र प्रजापति

 

 

 

नैनीताल पुलिस की यह पहल न केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण है, बल्कि आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास को भी और मजबूत करती है।

 

 

 

 

Ad