उत्तराखंड ब्रेकिंग–गलियों में वाहन खड़ा किया तो होगी चालान की कार्यवाही, आखिर क्यों, पढ़िए इस खबर में…..

0
pic (3)
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–यदि आप नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं तो अब आप सड़क पर अपना वाहन पार्क नहीं कर पाएंगे, आपकी गाड़ी का चालान कर दिया जाएगा, यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि नगर निगम के 60 वार्डों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है, जिसमें बेतरतीब खड़े वाहन और संकरी गलियों की वजह से कूड़ा उठाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

हल्द्वानी नगर निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए बैनी सेना का गठन किया है और बेनी सेना के वॉलिंटियर घर-घर जाकर लोगों को कूड़े के प्रति जागरूक करते हैं, बेनी सेना की हर वार्ड से यही शिकायत है कि गलियों में लोगों के वाहन खड़े रहते हैं जिससे कूड़ा गाड़ी को वहां से निकलने में बहुत दिक्कत होती है और लोगों का कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

इसके बाद नगर आयुक्त ने बेनी सेना को तुरंत निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहनों की फोटो खींचकर तुरंत सोशल मीडिया पर और उनके द्वारा बनाए गए ऐप पर डाली जाए जिससे परिवहन विभाग को इन गाड़ियों को चिन्हित कर इनका चालान किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *