उत्तराखण्ड–सिटी मजिस्ट्रेट और खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, कमर्शियल गैस सिलेंडर की अवैध बिक्री का किया भंडाफोड़…

0
Screenshot_20230517_111514_Google
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आज अवैध तरीके से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बिक्री का भंडाफोड़ किया है।

हीरा नगर के पास बड़ी संख्या में बरेली से पहुंचे कमर्शियल गैस सिलेंडरों को अवैध तरीके से बेचा जा रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों को साथ में लेकर कमर्शियल गैस सिलेंडर को की तीन गाड़ियों को मौके पर सील कर दिया है। और संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया या कमर्शियल गैस सिलेंडरों की गाड़ियां जो कि बरेली से आई थी जिसे सितारगंज जाना था, लेकिन इसे हल्द्वानी लाया गया और हीरा नगर के पास अवैध तरीके से बेचा जा रहा था।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

फिर शहरभर के तमाम रेस्टोरेंट्स में सप्लाई की जानी थी, बरेली से बड़े ट्रकों में कमर्शियल सिलेंडर आते हैं, जिन्हें यहां हल्द्वानी में छोटी गाड़ियों में भरकर के बेचा जाता हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

फिलहाल तीन गाड़ियों को सील कर दिया गया है। वही संबंधित धाराओं में पूर्ति विभाग ने मुकदमा दर्ज किया है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *