उत्तराखण्ड–निजी स्कूलों की मनमानी पर चलेगा विभाग का चाबुक, सरकार के शिक्षा विभाग को दिशा निर्देश…

0
orig_new-project-5_1680296937
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड का शिक्षा महकमां अब निजी स्कूलों की मनमानी पर शिकंजा कसने जा रहा है, पिछले दिनों फीस बढ़ोतरी के मामले हो, या फिर महंगी किताबें लगाए जाने के मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी स्कूलों में की गई छापेमारी में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं मिली है।

जिसके बाद वर्तमान में निजी स्कूलों को नोटिस की कार्यवाही जहां गतिमान है, तो वहीं हल्द्वानी पहुंचे राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का कहना है, कि अब प्राइवेट स्कूलों में भी एक सरकारी नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

जिससे कि न सिर्फ प्राइवेट स्कूलों की मॉनिटरिंग हो सकेगी, बल्कि वहां आने वाली समस्याओं में शासन द्वारा तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *