उत्तराखंड– देवभूमि के लाल ने अपने नाम वाले स्टेडियम में ही जड़ दिया शतक…

Screenshot_2022-12-12-11-58-29-76_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में जन्मे बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने गुरुवार को एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली जो दुनिया के बड़े से बड़े क्रिकेटर को इससे पहले शायद ही नसीब हुई हो। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ बंगाल के लिए खेलते हुए अपने ही नाम वाले स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी में शतक जड़ने का अनोखा कारनामा कर दिखाया है।

अभिमन्यु ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ए के उत्तराखंड के खिलाफ मुकाबले के पहले ही दिन नाबाद शतक जड़ दिया। अभिमन्यु ने देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में उत्तराखंड के खिलाफ 287 गेंद में 165 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का जड़ा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

बता दें कि इस स्टेडयिम का निर्माण अभिमन्यु के पिता रंगनाथन परमेश्वरन ईश्वरन ने कराया है। उन्होंने साल 2005 में स्टेडियम के निर्माण के लिए जमीन खरीदी थी। टेस्ट डेब्यू के मुहाने पर पहुंच चुके अभिमन्यु ने अबतक 20 प्रथम श्रेणी शतक जड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

हाल ही में उन्होंने बांग्लादेश दौरे पर इंडिया-ए के लिए खेलते हुए बैक टू बैक शतक जड़े थे। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। इससे पहले साल 2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए उन्हें टेस्ट टीम में स्टैंडबाई प्लेयर के रूप में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

देहरादून में पैदा हुए ईश्वरन अपने क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करने के लिए कोलकाता चले गए थे उस वक्त उनकी उम्र महज 10 साल थी। साल 2013 में अभिमन्यु ने बंगाल के लिए खेलते हुए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था।

Ad Ad