उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग– यहां होली पर दोस्तों के साथ नहाने गए दो युवक डूबे, जल पुलिस कर रही दोनों युवाओं की तलाश…

1623165871
खबर शेयर करें -

रुड़की में होली पर अलग-अलग जगह गंगनहर में नहाने गए दो युवक डूबकर लापता हो गए। खबर सुनते ही दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की गंगनहर में तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी विनय (22) बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क के पास गया था। वह गंगनहर किनारे घाट पर नहा रहा था। अचानक नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गंगनहर में डूबने लगा। उसके दो दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह विफल रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

युवकों की तलाश जारीउधर, रुड़की के शेखपुरी निवासी 28 वर्षीय रजत भी अपने एक दोस्त के साथ नगर निगम पुल के पास गंगनहर में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गंगनहर के बीच में पहुंच गया और देखते ही देखते डूब कर लापता हो गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

सूचना मिलते ही दोनों स्थानों पर पुलिस पहुंची और दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।परिजन भी अपने स्तर से दोनों को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश जारी है। जल पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश की जा रही है।

Ad Ad