UCC: मुख्यमंत्री धामी बोले ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा उत्तराखंड, अब तक दो लाख से अधिक विवाह पंजीकरण हुए

IMG-20250615-WA0029
खबर शेयर करें -

समान नागरिक संहिता के अंतर्गत उत्तराखंड में अब तक दो लाख से अधिक विवाह हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश एक ऐतिहासिक बदलाव का साक्षी बन रहा है। विवाह पंजीकरण अब अधिक सरल व पारदर्शी बन चुका है। आर्थिक कारणों से कोई भी नागरिक अपने अधिकार से वंचित न हो, इसके लिए 26 जुलाई 2025 तक विवाह पंजीकरण शुल्क पूरी तरह निःशुल्क किया गया है।

 

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

 

अब तक दो लाख से अधिक विवाह UCC के अंतर्गत पंजीकृत हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि यह देवभूमि की देवतुल्य जनता के विश्वास और सहभागिता का प्रमाण है। उन्होंने सभी से अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं जाने की अपील की। कहा कि मिलकर इस नवचेतना को सशक्त बनाएं और एक न्यायपूर्ण उत्तराखंड के निर्माण में सहभागी बनें।