अतिरिक्त शुल्क वसूली पर परिवहन विभाग सख्त, कॉमन सर्विस सेंटरों का औचक निरीक्षण, मनमानी पर कार्रवाई के निर्देश…

IMG-20260207-WA0024(1)
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी। आमजन मानस से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री गुरदेव सिंह के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों द्वारा संभागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी के बाहर संचालित कॉमन सर्विस सेंटर एवं अन्य ऑनलाइन सेवा प्रदाता संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

 

 

निरीक्षण के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) श्री अरविंद पाण्डेय तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) श्री विपिन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सेवा प्रदाता संस्थाओं के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहन एवं परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क ही लिया जाए।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

 

 

 

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी संस्था के विरुद्ध अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनसे निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जाती है, तो वे इसकी शिकायत परिवहन विभाग में दर्ज कराएं।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

 

 

 

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से शहर में संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों में हड़कंप मच गया है और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

 

Ad