खटीमा में विंटर कार्निवाल में बोले सीएम धामी: युवा नेतृत्व ही राज्य और देश का भविष्य…

0
FB_IMG_1770523388402
खबर शेयर करें -

 

 

 

खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमवंती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में छात्र संघ द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा छात्र संघ के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र संघ द्वारा पहली बार विंटर कार्निवाल के अंतर्गत भजन क्लम्बिंग जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना के संगम का प्रतीक है। ऐसे आयोजन यह सिद्ध करते हैं कि आज का युवा आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने आज इस कार्यक्रम का संचालन किया है, वही आने वाले समय में राज्य और देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि खटीमा उनके लिए केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि उनका घर, कर्मभूमि और पहचान है। खटीमा की मिट्टी ने उन्हें जनसेवा के संस्कार दिए और यहीं से उन्होंने सेवा की पहली सीढ़ी चढ़ी।

 

 

 

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने खटीमा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठाए हैं। गदरपुर-खटीमा बाईपास, नौसर में पुल निर्माण, क्षेत्र में सड़कों के व्यापक नेटवर्क, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और चकरपुर में राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण इसकी मिसाल हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

उन्होंने बताया कि खटीमा में आधुनिक आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेज और 100 बेड के नए अस्पताल परिसर का निर्माण किया गया है। विद्यार्थियों के लिए साथी केंद्र की स्थापना के साथ ही औद्योगिक विकास को गति देने हेतु सिडकुल की स्थापना की गई है। इसके अलावा खटीमा-टनकपुर मार्ग पर एक भव्य सैन्य स्मारक का निर्माण भी शीघ्र प्रारंभ होगा।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पंतनगर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भी संकल्पित है। साथ ही राजकीय महाविद्यालय खटीमा में एमकॉम एवं एमएससी की कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं और जनजाति बाहुल्य क्षेत्र में एकलव्य विद्यालय का संचालन भी शुरू किया गया है। जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के पुनः आरंभ से तराई क्षेत्र की पेयजल एवं सिंचाई समस्याओं का समाधान होगा, वहीं एम्स के सेटेलाइट सेंटर और खुरपिया में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री खटीमा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्व. राम सिंह जेठी के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. ढील्लू सिंह राणा एवं स्व. जशोधर भट्ट के निधन पर भी उनके आवास जाकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *