उत्तराखण्ड–परिवार संग पैतृक गांव जा रहा युवक, बाग ने कर दिया हमला….

IMG-20240227-WA0000
खबर शेयर करें -

दिल्ली से अपने अन्य 4 परिजनों के साथ कार से अपने पैतृक गांव जा रहे 43 वर्षीय व्यक्ति रमेश खत्री पर सुबह अल्मोड़ा वन प्रभाग के दानापानी चरीधार के पास बाघ ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया।

वहीं घायल को उपचार के लिए परिजनों द्वारा रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया है। जहां घायल रमेश का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। रमेश के गले मे नाखूनों के गंभीर निसान लगे है, जिसमें कई टांके भी आये हैं।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

आपको बता दें कि देर रात अपने अन्य 4 परिजनों के साथ रमेश खत्री दिल्ली से कार द्वार अपने पैतृक गांव गैरसैंण के लिए निकले थे। वहीं जब सुबह वह अल्मोड़ा के दानापानी से आघे चरिधार के पास पहुंचे तो वह पेशाब करने के लिए कार से उतरा तो तभी उस पर बाघ ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

रामनगर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन प्रेम सिंह नेगी ने कहां कि ये दिल्ली से कल निकला था, आज सुबह अल्मोड़ा वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले चरिधार के पास पेशाब करने के दौरान बाघ ने इस पर हमला करते हुए इसको 200 मीटर दूर तक खेंचकर ले गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

जिसमे वहां से गुजर रहे अन्य टैक्सी वालों के द्वारा शोर मचाने पर बाघ ने रमेश को छोड़ा। जिसमें उसके गले मे गंभीर नाखूनों के निशान हैं। वही परिजनों ने सरकार से लगातार बढ़ रहे बाघों व गुलदारों के हमले से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Ad