बिग ब्रेकिंग–प्रदेश की इन दो सीटों पर होगा उपचुनाव, पढ़िए नामांकन, वोटिंग और मतगणना की तारीख…

07_05_2024-mp_lok_sabha_phase_3_voting_202457_20829
खबर शेयर करें -

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। उत्तराखंड में बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होगा। इलेक्शन कमीशन 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी करेगा।

नामांकन के लिए आखिरी तारीख 21 जून होगी। 24 जून तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून होगी। इसके बाद 19 जुलाई को मतदान होगा। 13 जुलाई को मतगणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा का नया मंत्र: ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश...

आयोग के अनुसार, 15 जुलाई 2024 से पहले निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो जानी चाहिए।

बदरीनाथ सीट पर राजेंद्र भंडारी ने दिया इस्तीफाउत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया गया है। इनमें से एक सीट पर निधन तो एक पर इस्तीफे के चलते उपचुनाव हो रहा है। बदरीनाथ विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह भंडारी ने इस्तीफा दे दिया था। वहीं मंगलौर सीट पर श्री सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी सौगात की तैयारी: उत्तराखंड में नई शस्त्र लाइसेंस नीति पर मंथन, कानूनी सहायता और अग्निवीरों के भविष्य पर भी फोकस...

Ad Ad Ad