हरिद्वार में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ उत्सव, संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति में गूंजा भारत माता का जयघोष…

0
FB_IMG_1772937606403
खबर शेयर करें -

 

 

हरिद्वार। ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ उत्सव के तहत हरिद्वार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के महामंडलेश्वर, संत और साधु बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर संत समाज के लिए विशेष रूप से अलग स्थान की व्यवस्था की गई थी, जहां से उन्होंने पूरे कार्यक्रम का अवलोकन किया।

 

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

संतों की मौजूदगी से कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से भर गया। इस अवसर पर संत समाज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद देते हुए राज्य की उन्नति, शांति और जनकल्याण के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

 

कार्यक्रम में उमड़ी विशाल जनसमूह की भीड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री का मंच पर पहुंचने पर जोरदार नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। आयोजन में महिलाओं और युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

अपने संबोधन की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसमुदाय के साथ ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाकर की, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहद अनुशासन और सुव्यवस्था के साथ किया गया। आध्यात्मिकता, जनउत्साह और देशभक्ति के संगम से सजा यह आयोजन हरिद्वार में लंबे समय तक याद किए जाने वाला बन गया।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *