दुःखद खबर उत्तराखण्ड–यहां बाइक और स्कूटी में हुई जोरदार भिडंत, मौके पर स्कूटी सवार की मौत…

-p-Raigad-police-counsel-drivers-to-curb-picnic-bu_1671562753363_1673143746883_1673143746883
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–प्रशासन की लगातार शक्ति के बाद भी सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर एक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। तो वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

पूरा मामला ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां पर अमरदीप होटल से कुछ दूरी पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हुई।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

जिसमें स्कूटी सवार कैलाश नगरकोटी की मौत हो गई है। तो वहीं बाइक में बैठे तीन अन्य युवक जो की जीतपुर नेगी के रहने वाले हैं, वह घायल है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मृतक युवक कैलाश नगरकोटी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दु:खद घटना से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

Ad Ad