हल्द्वानी– विपिन के सामने झुका विभाग, कॉन्टेक्टर को बनानी पड़ी दुबारा यह सड़क।

0
खबर शेयर करें -

मंडी परिषद द्वारा हल्द्वानी विकासखंड की कमलुवागांजा रोड स्थित पूरनपुर नैनवाल में सड़क का निर्माण किया, लेकिन सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि दो महीने के अंदर सड़क उखड़नी चालू हो गई थी, जिसकी शिकायत भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने विभाग के आला अधिकारियों से की थी, अधिकारियों ने अपने विभाग की कारगुजारी को को छुपाने के लिए शिकायत पर कोई तवज्जो नहीं दी, ग्राम पंचायत पूरनपुर नैनवाल सड़क को खोद कर दोबारा बनाने का कार्य शुरू हो गया है।

इसके बाद विपिन पांडे ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल तक डाल दी, जिसके बाद यह सड़क का तकनीकी और प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण किया गया साथ ही टीम की रिपोर्ट के अनुसार यह सड़क गुणवत्ता से बाहर थी, जिसके बाद इस सड़क को निर्माण के लिए मंडी परिषद को दोबारा से निर्देशित किया गया, सड़क को दोबारा बनाने को लेकर काफी दिनों तक सड़क बनाने वाले ठेकेदार के समर्थकों और कुछ सफेदपोश नेताओं के बीच खींचतान चलती रही। आखिरकार गांव वालों के आगे विभाग को झुकना पड़ा और सड़क को दोबारा बनाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

काफी लंबी जद्दोजहद के बाद अब यह सड़क बननी शुरू हो गई है, जिसके बाद ग्राम वासियों में सड़क बनने से खुशी है और उन्होंने विपिन पांडे के प्रयासों की सराहना की है, कार्यदाई संस्था मंडी परिषद के सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि ठेकेदार द्वारा कोलतार की गुणवत्ता ठीक नहीं थी, जिस वजह से यह सड़क कुछ समय बाद उखड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *