आस्था हल्द्वानी–कुमाऊं कमिश्नर रावत ने मां सूर्या देवी में लगाई अर्जी, यहां भी क्षेत्रवासियों की सुनी समस्या…

0
IMG-20230322-WA0018-1.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/गौलापार– चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने चोरगलिया एवं गौलापार के बीच स्थित मां सूर्या देवी मंदिर के दर्शन कर प्रदेश एवं देश की उन्नति और सुख समृद्धि को लेकर मंगल कामना की, इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सूर्या देवी मंदिर के आसपास तमाम धार्मिक जगहों का भ्रमण भी किया।

उनकी सूर्या देवी मंदिर के पास बने आश्रम में भी चल रही भागवत कथा में कथावाचक द्वारा पड़ी जा रही भागवत कथा का भी आनंद लिया।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

इस दौरान बड़ी संख्या में वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के साथ सेल्फी और फोटो खिंचाई, गौलापार क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष सूर्या देवी मंदिर के आश्रम परिसर में पानी का टैंक बनवाने की मांग की

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले छकाता रेंज के रेंजर बीएस मेहता समेत कई जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा उनकी कई समय से सूर्य देवी मंदिर आने की इच्छा थी, ऐसे में आज वह चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां के दर्शन करने को आए और यहां दर्शन कर उन्हें मन की शांति प्राप्त हुई है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *