बड़ी खबर उत्तराखंड– प्रधानाचार्य ने कॉपी का पन्ना फाड़ने पर जड़ दिया थप्पड़, पिता ने 112 डायल कर बुला ली पुलिस…

0
teacher-pitai-78126941
खबर शेयर करें -

बागेश्वर– कपकोट तहसील के सुदूरवर्ती एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एक छात्र को प्रधानाचार्य ने थप्पड़ जड़ दिया। पिता ने 112 पर सूचना दी। पुलिस हरकत में आई। छात्र का उपचार जिला अस्पताल के इमरजेंसी में किया गया। देर रात होने के कारण ईएनटी को जांच लिए डाक्टर ने रेफर किया है।

राजकीय इंटर कालेज मैग्ड़ीस्टेट में शिक्षिका के छात्र के साथ पिटाई का मामला शांत नहीं हुआ था। दूसरी घटना जगथाना क्षेत्र में हो गई है। बीते शनिवार को 14 वर्ष का छात्र विद्यालय गया था। पिता के अनुसार वह कापी के पन्ने फाड़ रहा था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

पुलिस कर रही जांच।

थानाध्यक्ष कपकोट प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा कि छात्र कक्षा आठ या नवीं का है। 112 पर सूचना मिलने पर टीम जांच में जुटी। अभी तक तहरीर नहीं आई है। छात्र के पिता से फोन से बात हुई है। उन्होंने कहा कि वह मामले के बारे में जानकारी देंगे। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

कान में हुआ दर्द।

आरोप है कि प्रधानाचार्य को यह नागवार गुजरा। उन्होंने छात्र को थप्पड़ मार दिया। वह देर शाम स्कूल में छुट्टी के बाद घर पहुंचा। पिता को आपबीती बताई और कान में दर्द की शिकायत की। उन्होंने 112 पर काल की और टीम उनके घर पहुंच गई। शनिवार की देर रात छात्र को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

इमरजेंसी में तैनात डा. भावना ने बताया कि भाष्कर बघरी पुत्र प्रेम सिंह के कान के नीचे थप्पड़ के निशान थे। लेकिन कान के भीतर गंदगी होने से वह पर्दा नहीं देख पाया। ईएनटी को दिखाने की सलाह दी गई है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *