मुख्य सचिव ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के दिए निर्देश…

IMG-20240221-WA0005
खबर शेयर करें -

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत यूजी, इन्टर्न एवं सीनियर रेजीडेन्ट छात्र-छात्राओं हेतु हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण कार्यो की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक के दौरान

चिकित्सा विभाग तथा कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रूफ को इस प्रोजेक्ट को ऊर्जा सक्षमता, रेन वाटर हार्वेस्टिग की सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी दी कि इस हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

भवन निर्माण हेतु कॉलेज परिसर में 3.62 एकड़ भूमि पूर्व से उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट को 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा। 7697 लाख रूपये लागत की इस योजना का वित्त पोषण राज्य सेक्ट के तहत प्रस्तावित है।बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

Ad