बड़ी खबर उत्तराखंड– राज्य के स्कूलों में आउटसोर्स से भर्ती होंगे इतने हजार पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के, वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव।

0
recruitment-exam-will-be-held-for-7000-posts-1
खबर शेयर करें -

शिक्षा विभाग में स्कूलों एवं विभागीय कार्यालयों में आउटसोर्स से चार हजार पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होगी। कार्मिक विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है। इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा 950 पदों पर सीआरपी, बीआरपी भी आउटसोर्स से रखे जाएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को विभाग में खाली पदों को भरने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभाग में लेक्चरर के पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के साथ ही चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों को एवं सीआरपी, बीआरपी के पदों को भरने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

शिक्षा सचिव ने कहा कि शिक्षकों से इस काम को लिया गया तो छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होगी। इसे देखते हुए कार्मिक को प्रस्ताव भेजा गया है कि आउटसोर्स के माध्यम से इनकी नियुक्ति की जाए। करीब 40 हजार रुपये मानदेय पर आउटसोर्स से सीआरपी, बीआरपी को रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

कार्मिक विभाग से इसकी मंजूरी मिल गई है, जबकि वित्त विभाग की ओर से कुछ आपत्ति लगाई गई थी। विभाग की ओर से आपत्ति का निपटारा कर इसे फिर से वित्त विभाग को भेजा गया है। वित्त से मंजूरी मिलने के बाद चतुर्थ श्रेणी के खाली पदों पर आउटसोर्स से कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

आउटसोर्स से रखे जाएंगे 950 सीआरपी, बीआरपीशिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक विभाग में 950 पदों पर सीआरपी, बीआरपी की नियुक्ति की जानी है। कार्मिक विभाग की ओर से कहा गया है कि सेवारत शिक्षकों से सीआरपी, बीआरपी का काम लिया जाए, लेकिन हाईकोर्ट का आदेश है कि सेवारत शिक्षकों को इस काम में न लगाया जाए।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *