बड़ी खबर उत्तराखंड– पुलिस ने सर्राफा व्यापारी पर हुई फायरिंग मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर घोषित किया बीस–बीस हजार का इनाम।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– ज्वेलर राजीव वर्मा पर हुई फायरिंग के मामले में नैनीताल पुलिस का कड़ा एक्शन एसएससी पंकज भट्ट ने फायरिंग के आरोपियों पर इनाम घोषित किया।

फायरिंग मामले में फरार अभियुक्त मनोज अधिकारी और रमन कपूर पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया है। फायरिंग में शामिल गैंग के 2 आरोपियों को ट्रेस करके पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  रूढ़ियों को पीछे छोड़ बेटियों ने निभाया बेटी होने का फर्ज, पिता को दी मुखाग्नि; अंतिम विदाई में पत्नी की मौजूदगी भी बनी चर्चा का विषय...

वहीं एसएसपी ने कहा कि पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्याकांड मामले में भी कई अहम सुराग मिले है। सीसीटीवी फुटेज और दूसरे आधार पर कई क्लू मिले है साथ ही कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।