बड़ी खबर– डीजीपी अशोक कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठक, सीओ लालकुआं के मुंशी को किया सस्पेंड…

IMG-20230128-WA0055
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी में डीजीपी अशोक कुमार ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आइजी कुमाऊँ, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिले के पुलिस कप्तान, एसपी सिटी, एसपी क्राइम और सभी सर्किल के सीओ के साथ अपराध को लेकर समीक्षा बैठक की।

वही बैठक में लालकुआं सीओ के मुंशी द्वारा लापरवाही बरते जाने पर मुंशी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, प्रदेश में सभी लंबित मामलों को वर्कआउट किया जा रहा है। स्मैक की तस्करी पर भी पुलिस ने काफी हद तक अंकुश लगा दिया है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

अपराधी सलाखों के पीछे हैं, वांछित अपराधियों की धरपकड़ भी तेजी से की जा रही है, इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने बताया की प्रदेश को भय मुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।