बड़ी खबर उत्तराखण्ड–मंगलपड़ाव चौहराये पर एक दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, देखिए वीडियो..

0
09_12_2019-fire-safety-tips_19828666 (1)
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– शहर के मंगल पड़ाव स्थित सिंधी चौराहे पर सिंधी स्वीट्स के पास पान भंडार में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई, आग लगते ही आसपास में हड़कंप मच गया चौराहे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

मौके पर पहुंच दुकान स्वामी वरुण तेजवानी ने बताया कि आग से करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान का नुकसान हुआ है। घटना का कारण अभी अज्ञात होना बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

बताया जा रहा है कि देर रात सिंधी स्वीट चौराहे पर पान की दुकान में आग लग गई आग इतनी विकराल थी कि आसपास के लोगों ने आग को बुझाने की प्रयास किया, लेकिन आग फैलती गई। गनीमत रही की पान के दुकान तक ही सीमित रही। जबकि दुकान से लगे हुए रेस्टोरेंट और होटल भी थे, अगर आग होटल और रेस्टोरेंट्स तक फैल जाती तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग के चलते भारी नुकसान हुआ है, समय रहते अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिससे आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *