बड़ी खबर काठगोदाम– शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा डिब्बा, पहले भी उतर चुका हैं इंजन।

train-432_202005159184
खबर शेयर करें -

काठगोदाम– काठगोदाम रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान रेल डिब्बा उतर जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर लालकुआं से पहुंची स्वचालित दुर्घटना राहत ट्रेन के कर्मचारियों ने रेल पटरी से उतरे कोच को वापस पटरी पर चढ़ाया तथा मरम्मत कार्य करने के बाद उस रेलखंड पर यातायात प्रारंभ हो सका।

बताया जाता है कि सुबह एक्सप्रेस ट्रेन के रैक को लेकर रेल इंजन शंटिंग कर रहा था जैसे ही रेल इंजन लाइन नंबर 6 पर पहुंचा कि अचानक शंटिंग के दौरान गुटका टूटने से रेल डिब्बा पटरी से उतर गया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर वेतन, भरण-पोषण और आर्थिक सहायता तक के मामलों में दिए निर्देश; कई शिकायतों का आपसी सहमति से मौके पर समाधान...

लोको पायलट ने तुरंत घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी जिसके बाद लालकुआं से 8:22 पर चली स्वचालित दुर्घटना राहत यान के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर रेल डिब्बे को वापस पटरी पर पहुंचाया और मरम्मत कार्य प्रारंभ किया।

यह भी पढ़ें:  18 किलोमीटर पैदल चलकर ससुराल पहुंची दुल्हन की पुकार पर मुख्यमंत्री धामी का एक्शन, अब उदांवा गांव तक पहुंचेगी सड़क...

गौरतलब है कि अभी एक माह पूर्व भी काठगोदाम में शंटिंग के दौरान रेल इंजन पटरी से उतर गया था। नियमित हो रही इस तरह की घटनाएं से रेल कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में आयुक्त ने सुनीं जनता की समस्याएं, भूमि विवाद से लेकर वेतन, भरण-पोषण और आर्थिक सहायता तक के मामलों में दिए निर्देश; कई शिकायतों का आपसी सहमति से मौके पर समाधान...
Ad Ad