बिग ब्रेकिंग उत्तराखण्ड–जिलाधिकारी के निर्देशन में आरटीओ प्रवर्तन के सख्त निर्देश, वाहन नो पार्किंग जोन में किया खड़ा तो होगी चालानी कार्यवाही…

Screenshot_20240424_080600_Gallery
खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी वंदना के आदेश के बाद अब प्रवर्तन विभाग ने हल्द्वानी और नैनीताल में परिवहन विभाग की ओर से नो पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं।

उन सभी नो पार्किंग जोन में दो दिन के अंदर साइन बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इन नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

प्रवर्तन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रवर्तन विभाग अब नियमित कार्रवाई करेगा ताकि दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगे शहर के निजी स्कूलों की बसें यदि सड़क पर खड़ी की गईं तो उनका भी तुरंत चालान काटा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

पर्यटन सीजन में किसी भी प्रकार से कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात व्यवस्था पटरी से न उतरे इसके लिए जरुरत पड़ने पर टीम की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

Ad