बनभूलपुरा में शिविरों की सुरक्षा पर सख्त नजर, पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण…

IMG-20260325-WA0003
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न शिविरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में 24 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने क्षेत्र में संचालित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा एवं मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा में लगाए गए शिविरों का दौरा किया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिविर स्थलों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, साथ ही सभी कर्मी आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा जीआरपी और रेलवे पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा शिविरों की सुरक्षा को लेकर की जा रही सतर्कता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।

Ad