बिग ब्रेकिंग–जनगणना 2027: दूसरे दिन के प्रशिक्षण में फील्ड टीम को दी गई अहम जिम्मेदारियों की समझ…

FB_IMG_1774405988473
खबर शेयर करें -

 

 

 

हल्द्वानी। जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस, हल्द्वानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन गंभीरता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मियों को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराते हुए उनकी भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

 

 

प्रशिक्षण सत्र में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी और मास्टर ट्रेनर एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश नेगी ने प्रथम चरण की गणना प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने उपस्थित फील्ड ट्रेनरों को निर्देश दिए कि वे प्रशिक्षण के दौरान हर पहलू को अच्छी तरह समझें, ताकि आगे संगणकों और सुपरवाइजर्स को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित किया जा सके।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका अहम होती है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे दी गई जानकारी को गहराई से समझें और फील्ड में आने वाली समस्याओं को समय रहते उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएं।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए समयबद्धता और शुद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना प्रक्रिया त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

दूसरे दिन के प्रशिक्षण में तहसीलदार धारी मनीषा विष्ट, जनपद के सभी विकासखंडों के खंड विकास अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, फील्ड ट्रेनर एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से जनगणना 2027 को सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Ad Ad