नैनीताल में न्यायालयों की सुरक्षा बढ़ी, ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस अलर्ट…

IMG-20260216-WA0017
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल। जनपद नैनीताल के विभिन्न न्यायालय परिसरों में सोमवार को उस समय सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जब माननीय जिला न्यायाधीश को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के माध्यम से धमकी भरा संदेश भेजे जाने की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया।

 

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने जिले के सभी प्रमुख न्यायालय परिसरों में बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वॉड के साथ व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई तथा संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच की गई।

 

अभियान की निगरानी स्वयं Dr. Jagdish Chandra और Manoj Kumar Katyial समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई। थाना प्रभारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

एसएसपी ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें। पुलिस द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर माध्यमों से की जा रही है और जल्द ही संबंधित व्यक्ति की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

फिलहाल न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

Ad Ad