अच्छी खबर–उमंग प्रतियोगिता में ज्योत्सना सिंह ने जीता बैडमिंटन खिताब, चोट के बावजूद दिखाई अदम्य हिम्मत, दीजिए बधाई…

InCollage_20260217_065618297
खबर शेयर करें -

 

 

 

ग्रेटर नोएडा। Lloyd Law College द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता “उमंग” में छात्रा ज्योत्सना सिंह ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

 

 

 

ज्योत्सना ने कड़े मुकाबले के बीच फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। उनकी यह जीत इसलिए और भी विशेष बन जाती है क्योंकि वे पिछले कुछ समय से घुटने के दर्द से जूझ रही थीं। इतना ही नहीं, प्रतियोगिता के दौरान भी उसी पैर में लोहे की वस्तु से चोट लगने के बावजूद उन्होंने खेल जारी रखा और अद्भुत साहस का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

 

 

दृढ़ निश्चय, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का उदाहरण पेश करते हुए ज्योत्सना ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन के सामने बाधाएं टिक नहीं पातीं।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

कॉलेज प्रशासन एवं साथियों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

ज्योत्सना सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

 

 

 

Ad Ad