सचिवालय में पिटकुल कार्यों की समीक्षा, लंबित परियोजनाएं समयसीमा में पूरी करने के सख्त निर्देश…

FB_IMG_1770898737047
खबर शेयर करें -

देहरादून। सचिवालय में पिटकुल से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए कि सभी लंबित परियोजनाओं को हर हाल में निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। बैठक में कहा गया कि विद्युत वितरण लॉस में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा बिजली चोरी पर बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की जाए, ताकि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हो सके और जवाबदेही सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उनके संबंध में तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए।

गर्मियों के मद्देनज़र विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। स्पष्ट किया गया कि यदि गर्मी के दौरान लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। इस विषय में किसी प्रकार का बहाना, स्पष्टीकरण या टालमटोल स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

अधिकारियों को यूजेवीएनएल और यूपीसीएल के साथ प्रभावी एवं जमीनी स्तर पर समन्वय स्थापित कर गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, सीएसआर मद से प्राप्त धनराशि के लिए पृथक खाता खोलने तथा एडीबी पोषित कार्यों से जुड़े सभी प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि विद्युत व्यवस्था में सुधार सरकार की प्राथमिकता है और आम जनता को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

Ad