बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी डबल मर्डर: किराए के कमरे में युवक-युवती की हत्या, पुलिस ने तेज़ की जांच…

IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल–हल्द्वानी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस कई अहम सुरागों पर काम कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

 

मृतकों की पहचान शुभम उर्फ गोलू टम्टा और 19 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई है। शुभम अल्मोड़ा का रहने वाला था और नशे का आदी बताया जा रहा है। वह मनन नशा मुक्ति केंद्र में कार्यरत था। वहीं लक्ष्मी ओखलकांडा क्षेत्र के तल्ली पोखरी की निवासी थी और बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

पुलिस के अनुसार दोनों मुखानी चौराहे के पास एक किराए के कमरे में साथ रह रहे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की भी जांच की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की साजिश और संभावित आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

 

 

 

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने विश्वास दिलाया है कि जल्द ही डबल मर्डर की इस गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर कानून के सामने पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोग पुलिस से जल्द खुलासे की उम्मीद कर रहे हैं।

 

 

 

Ad