रात में डीजे की तेज आवाज बनी परेशानी, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई में खलल डालने पर रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ चालान…

IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

रामनगर। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा डालना एक रिजॉर्ट संचालक को महंगा पड़ गया। रामनगर क्षेत्र के ढेला गांव के निकट स्थित एक रिजॉर्ट में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने से आसपास के ग्रामीणों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ढेला चौकी पुलिस को दी।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जोगा सिंह, प्रभारी चौकी ढेला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल डीजे बंद करवाया। जांच के दौरान पाया गया कि निर्धारित समय के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने रिजॉर्ट संचालक के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

 

एसएसपी नैनीताल ने जनपद के सभी रिजॉर्ट, होटल एवं अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या तेज ध्वनि में संगीत संचालित न किया जाए। नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और परीक्षार्थियों के हित में उठाए गए कदम की सराहना की है।

 

 

 

 

 

Ad