नैनीताल में सड़कों पर उतरे लोग, निकाला जुलूस, सूनी पड़ी झील, पर्यटक कमरों में कैद, स्कूल बंद, जानें हालात

nablga-sa-thashhakarama-ka-varathha-ma-lga-ka-fata-gasasa_d9eb97f1879d92b17bd721feab1101c7
खबर शेयर करें -

नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए। दूसरे दिन भी शहर वासियों में आक्रोश है। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। तल्लीताल पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, आक्रोशित जनता ने कमिश्नरी में पहुंचकर कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा।

 

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

 

 

 

इस दौरान तल्लीताल और मल्लीताल में बाजार बंद है। घटना के बाद से नैनीताल आये पर्यटक कमरों में कैद हैं। वहीं, रेस्टोरेंट बंद होने के कारण पर्यटकों को भोजन, पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर, तल्लीताल व्यापार मंडल ने पर्यटकों के लिए लंगर की व्यवस्था की है। आज नगर के सभी स्कूल व यूनिवर्सिटी कैंपस बंद हैं।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

 

 

 

पिछले कुछ समय से तमाम कारणों से गुस्साए लोगों में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद जबर्दस्त गुस्सा भरा हुआ था। इसलिए भीड़ ने उपद्रव के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। बच्ची से दुष्कर्म की घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम हुई। पुलिस करीब साढ़े आठ बजे बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई तो लोगों को इसकी भनक लगी। धीरे-धीरे भीड़ कोतवाली पहुंचने लगी। नौ बजे तक बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...
Ad