बिग ब्रेकिंग–करोड़ों की रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी के पी सिंह की सहारनपुर में मौत..

aaj_ki_taza_khabar_54
खबर शेयर करें -

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपित व सहारनपुर के भूमाफिया कंवरपाल उर्फ केपी निवासी ईदगाह रोड कस्बा थाना नुकड़ सहारनपुर की सहारनपुर की मौत हो गई है। केपी धोखाधड़ी के एक मामले में सहारनपुर जेल में बंद था।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे जिला चिकित्सालय एसबीडी सहारनपुर भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

केपी के खिलाफ देहरादून की शहर कोतवाली में धोखाधड़ी के दो और कैंट में एक मुकदमा दर्ज है। बहरहाल केपी की मौत हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही है, लेकिन मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

रजिस्ट्री प्रकरण में केपी एसआइटी के लिए अहम कड़ी थी। केपी ने ही सहारनपुर व देहरादून में फर्जी रजिस्ट्री तैयार करवाई और करोड़ों रुपये की जमीनें बेच डाली।