24 घंटे में ‘ऑपरेशन बुलेट’: तल्लीताल पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, गाजियाबाद से शातिर चोर गिरफ्तार….

IMG-20260326-WA0023
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गई बुलेट बाइक बरामद कर शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों के तहत अंजाम दी गई।

 

 

दिनांक 24 मार्च 2026 को वादी अनीष कुमार, निवासी सेंट मेरी कॉन्वेंट, तल्लीताल ने थाना तल्लीताल में शिकायत दर्ज कराई कि अक्षत बाजपेयी नामक युवक 22 मार्च को उनकी हंटर बुलेट (UK04TB-6949) किराये पर ले गया था, लेकिन तय समय के बाद न बाइक लौटाई और न ही संपर्क किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

डॉ. जगदीश चंद्र और रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मनोज नयाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर गाजियाबाद के डासना हाईवे पर दबिश दी। यहां से आरोपी अक्षत बाजपेयी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए बाइक की असली नंबर प्लेट हटाकर उस पर फर्जी नंबर प्लेट (UP32NH5715) लगा दी थी। हालांकि पुलिस ने चेसिस और इंजन नंबर का मिलान कर सच्चाई उजागर कर दी।

 

 

जांच में जालसाजी और धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे आरोपी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त अक्षत बाजपेयी (22 वर्ष) वर्तमान में नोएडा में रह रहा था, जबकि उसका मूल निवास लखनऊ में है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

बरामदगी

* हंटर बुलेट (मूल नंबर: UK04TB-6949)

* फर्जी नंबर प्लेट (UP32NH5715)

 

 

इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय और कांस्टेबल अनूप सिंह की अहम भूमिका रही। साथ ही स्थानीय नागरिकों मो. आरिफ और अली सलमान जाफरी ने भी पुलिस का सहयोग किया।

 

इस त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साफ हो गया कि नैनीताल पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और सतर्क है।

Ad