SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर SOG व मुखानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई** **62 लाख की 207 ग्राम स्मैक के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार…

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को धरातल पर उतारने के लिए नैनीताल पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में SOG व थाना मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
दिनांक 15 जनवरी 2026 को मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 02 स्मैक तस्करों को 207 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 62 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. धनपाल पुत्र रामसहाय, निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढुगा, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल
–कब्जे से 125 ग्राम स्मैक बरामद
2. रामचन्द्र पुत्र लीलाधर, निवासी भेटाखास, थाना कटरा, तहसील तिलहर, जनपद शाहजहांपुर (उ0प्र0)
– कब्जे से 82 ग्राम स्मैक बरामद
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मुखानी में NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरत पूरी करने के साथ-साथ आर्थिक लाभ के लिए स्मैक की तस्करी व बिक्री करते थे।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
बरामदगी
* 207 ग्राम स्मैक
* अनुमानित कीमत – ₹62 लाख
पुलिस टीम
1. उ0नि0 वीरेंद्र चंद (प्रभारी चौकी RTO)
2. का0 धीरज सुगड़ा (थाना मुखानी)
3. का0 बंशीधर जोशी (थाना मुखानी)
4. का0 भूपेंद्र ज्येष्ठा (SOG)
5. का0 संतोष बिष्ट (SOG)
6. का0 अरुण राठौर (SOG)
सम्मान
उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹2000 नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
नैनीताल पुलिस की यह कार्रवाई ड्रग्स फ्री देवभूमि की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है।
