उत्तराखंड–स्वाधीनता दिवस पर प्रमुख वन संरक्षक ने एसडीओ जोशी को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित…

IMG_20230815_142531
खबर शेयर करें -

देहरादून–उप प्रभागीय वनाधिकारी, गौला अनिल कुमार जोशी को डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार की संस्तुति पर वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक (हेड ऑफ़ फॉरेस्ट) उत्तराखंड अनुप मलिक ने 15 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला क्षेत्र में एसडीओ के रूप में सेवारत अनिल कुमार जोशी को वन महकमें में पिछले 1 वर्ष के भीतर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखंड वन विभाग ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें:  31 साल पुरानी बंदोबस्ती पर आयुक्त सख्त, जनसुनवाई में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण...

उनके द्वारा इस वर्ष किए गए उल्लेखनीय कार्यों में 1 जनवरी 2023 को किशनपुर रेंज अन्तर्गत क्लच वायर में फसे एवं 11 फरवरी 2023 को डौली रेंज की कटीली तारों के बीच फंसे तेंदुवे को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज करने, आरक्षित वन क्षेत्र से 55 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किये जाने की कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने, तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी में प्रथम बार आयोजित बर्ड सर्वे में नोडल अधिकारी के रूप में सराहनीय कार्य करने एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड द्वारा गठित कमेटी के चयन के पश्चात अनिल जोशी का नाम तय किया गया है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

एसडीओ अनिल जोशी को उक्त सम्मान मिलने पर क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...

Ad