बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–परिवहन निगम की बस यहां हुई दुर्घटनाग्रस्त, इतने यात्री सुरक्षित….

InCollage_20230218_200443578
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होने से बच गया। देहरादून से उत्तरकाशी आ रही परिवहन निगम की बस मोरिमाणा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। गनीमत यह रही कि बस चीड़ के पेड़ के सहारे रुक गई। अगर चीड़ के पेड़ पर बस न रुकती तो गहरी खाई में गिरती। बस में कुल 21 सवारियां थी।

रोडवेज संख्या यूके 07-जीए-3246 सुबह करीब 5:30 बजे देहरादून से उत्तरकाशी के लिए जा रही थी। मंगलवार को बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। गनीमत रही कि बस पेड़ों पर अटक गई।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

बस में कुल 21 सवारी थी। बस में सभी सवारी सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। अभी तक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें:  करोड़ों की साइबर ठगी का अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट बेनकाब, मुख्य सरगना समेत 6 गिरफ्तार, म्यूल बैंक खातों और फर्जी ऐप से 4 महीने में 5 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, 2 विधि–विवादित किशोर भी संरक्षण में...
Ad