अब राज्य स्तर पर पदक जीतने वालों को भी मिलेगा नौकरी में आरक्षण, सरकार के शासनादेश में संशोधन का नोटिफिकेशन जारी

13_09_2022-rehaarya_23067448
खबर शेयर करें -

देहरादून: अब उत्तराखंड में आयोजित विभिन्न प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। इस बारे में सरकार द्वारा किए गए अध्यादेश संशोधन को अंतिम मंजूरी मिल गई है।

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम, एशियाई चैंपियनशिप, राष्ट्रीय खेलों जैसी नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही चार फ़ीसदी आरक्षण का लाभ मिल पाता था। सरकार ने इसके लिए अध्यादेश में संशोधन किया था जिसे विधानसभा से मंजूरी भी मिल गई थी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि नए नियमों का गजट नोटिफिकेशन शुक्रवार को कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

इसके मुताबिक अब उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता, विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघ द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तर की प्रतियोगिता, युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित खेल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व  इसके साथ ही विद्यालयी शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किसी भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग की इस मांग पर तेजी से निर्णय लेने के लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आभारी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने पर नौकरी में आरक्षण मिलने के निर्णय से निश्चित रूप से खेलों को लेकर युवाओं में और ज्यादा रुचि जागृत होगी।

Ad